ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत।
सुनिल डामर बामनिया
बामनिय-अमरगढ़ रेलवे ट्रेक पर चांपानेर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरने से मृत्यु हो गई। बामनिया चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि रेल्वे स्टेशन अमरगढ़ से चौकी बामनिया पर सूचना मिली कि अमरगढ़ रेलवे पर चांपानेर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरने मृत्यु हो गई जिस पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। शुरुआती जांच में व्यक्ति के पास मिले वोटर आईडी से व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।मृतक अखिलेश पिता कोमल प्रसाद चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी रिवझा तहसील मझोली जिला जबलपुर के रूप में पहचान हुई है। परिजनों से संपर्क कर मृतक का पीएम सीएचसी पेटलावद से कराया जाकर मर्ग जांच की जा रही है।