परिवेश पटेल रायपुरिया
नवागत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ने जिले की पेटलावद तहसील का दौरा किया जहां रायपुरिया के निर्माणाधीन छात्रावास भवन का निरीक्षण किया उसके बाद वर्तमान छात्रावास भवन जहां पर छात्रावास में अध्ययन कर रहे छात्रों से संवाद उनके पलंग पर बैठ कर किया और पूछा किस विषय के पेपर अभी बाकी साथ में छात्रों को भोजन के बारे पुछा सभी छात्रों ने बताया कि मीनू अनुसार ही नाश्ता एवं सुबह शाम का भोजन मिलता है जहां उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची कलेक्टर जहां डिलीवरी रूम में भर्ती महिलाओं से चर्चा की उनसे शासन की योजनाओं के बारे में चर्चा की एवं स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूदा नर्सों से ओपीडी रजिस्टर देखा एवं यहां पर चिकित्सक की कमी देखते हुए स्थाई चिकित्सक नियुक्त करने के लिए निर्देश दिए वही मौजूदा नर्स ने रात्रि में ठहरने के लिए रूम की मांग की क्योंकि रात्रि में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है कलेक्टर ने गंभीरता से बात सुनी उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए यहां पर रात्रि में नर्सों के रहने के लिए रूम बनाया जाए उसके बाद उनका सहकारी उपार्जन खरीदी केंद्र छापरापाड़ा पहुंचा जहां पर गेहूं की खरीदारी हो रही है वहां की व्यवस्था देखी एवं केंद्र के कर्मचारियों से चर्चा की वहां पर और अधिक तोल काटे चालु करने के निर्देश दिये ताकी किसान परेशान न हों तोल काटे पर गेहूं से भरी हुई बोरी का वजन देखा उसके बाद कलेक्टर मेडम ग्राम पंचायत भवन पर पहुंची जहां लाडली बहना के फार्म भरे जा रहे हैं उन बहनों से चर्चा की उन्हें कोई तकलीफ़ तो नहीं आ रही एव बहनों पूछा की कितने पैसे आएंगे आपके खाते में तो बहनों ने एक हजार रुपए बताए ग्राम पंचायत की सरपंच होमी बाई नन्दु निनामा एवं उपसरपंच दीपिका सोलंकी ने नवागत कलेक्टर का स्वागत पुष्पमाला भेंटकर किया दोनो पदाधिकारियों को कहा कि आप भी महिलाएं हैं जितना हो अधिक से अधिक महिलाओं को शासन की योजना का लाभ दिलाए। ग्राम पंचायत की तारीफ की गई ग्राम पंचायत सचिव तोल सिंह निनामा से गांव में जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उनके बारे में चर्चा की गई कलेक्टर के काफिले के साथ एसडीएम अनिल राठौर, तहसीलदार रविंद्र चौहान, जनपद पंचायत सीईओ राजेंद्र दीक्षित, हल्का पटवारी श्याम पाल चंद्रावत एवं
थाना प्रभारी राजकुमार कुसारियां थे।