अक्षय चौहान खवासा
खवासा में प्राचीन मां अंबिका मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव दिवसीय श्री शत् चंडी देवी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।जिसमे बड़ावदा निवासी ज्योति यज्ञाचार्य पं. पु. योगेंद्रजी पौराणिक व विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पन्न किया जाएगा। कार्यक्रम 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक जिसमे प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से साय 5 बजे तक स्थापित देवताओं का पूजन, दुर्गापाठ पठन व हवन किया जाएगा। जिसमे पांच जोड़ों के द्वारा प्रतिदिन हवन करवाया जायेगा। समिति के सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें प्रतिदिन रात्रि में भी जगमगाती रोशनी के साथ आर्केस्ट पार्टी के द्वारा एक से एक गरबों की प्रस्तुतियां दी जाएगी जिसमे आप सभी श्रद्धालु पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए ।