सरदारपुर। पुलवामा हमले की चौथी बरसी 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जिन कि चौथी पुण्यतिथि आज न्यू बस स्टैंड राजगढ़ पर जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में महात्मा गांधी प्रतिमा के अमित शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी व
पत्रकारों से बात करते हुए धार जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जालम सिंह मोरी ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान सुरक्षाबलों को आतंकवाद मुक्त राष्ट्र के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। जिस दौरान बाबूलाल हटीला, पवन डामोर मांगीलाल डामोर ,मुकेश जमादारी ,राजेश यादव, सोमला डामोर , राजू टोकरिया आदि कई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।