Homeझाबुआबाबा खाटू श्याम के धाम पैदल रवाना हुए

बाबा खाटू श्याम के धाम पैदल रवाना हुए

 

परिवेश पटेल रायपुरिया

क्षेत्र की खुशहाली को लेकर ग्राम से भगवान खाटूश्याम के पवित्र तीर्थ खाटू नगरी के लिए साधक पैदल रवाना हुए। नितिन खतडिया ने ग्राम भीमफलिया पिटोल हनुमान मंदिर से बुधवार को दर्शन पूजन किया। इसके पश्चात ग्रामीणों ने ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकालकर दोनों को विदा किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे निकले पैदल यात्रियों का विश्राम ग्रह कल्याणपुरा किया गया था उसके पश्चात आज पेटलावद हनुमानगढ़ पर विश्राम किया गया , साधक 30 दिनों में 800 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए खाटू नगरी पहुचेंगे। जहा बाबा को निशान भेंट कर क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी वर्षा की कामना करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!