हेमन्त राठौड़
आज मध्यप्रदेश शासन द्वारा पूरे प्रदेश में विकास यात्रा निकाली जा रही है।जिसके अंतर्गत आज करड़ावद में विकास यात्रा का आगमन हुआ। आयोजन की शुरुआत हेमंत भट द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन एवं उपसरपंच रघुवीर सिंह मंडलोई द्वारा श्रीफल भेंट किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत करवाया गया। तथा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बांटे जिसमे मेघावी छात्राओं एवम आयुष्मान कार्ड,खाद्यान पर्ची आदि का वितरण किया गया।
यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता छगनलाल जयसवाल,जनपद सदस्य सोनू निनामा,यात्रा प्रभारी हेमन्त भट्ट, सरपंच रामसिंह सिंगाड, रमेश प्रजापत,मंडल महामंत्री ,आदि उपस्थित रहे।सभा का संचालन कालू सिंह निनामा ने किया एवम आभार राजाराम आंजना ने माना।