Homeझाबुआसरस्वती शिशु मंदिर बनी के रंगमंचीय कार्यक्रम में बच्चों द्वारा दी गई...

सरस्वती शिशु मंदिर बनी के रंगमंचीय कार्यक्रम में बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां

वॉइस ऑफ झाबुआ जीवन पाटीदार

ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला झाबुआ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर बनी में रंगमंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह कैलाश जी मालिवाड , मुख्य अतिथि डाक्टर प्रवीण जी हामड , विशेष अतिथि रितेश जी निमजा, अध्यक्षता समाजसेवी पुरुषोत्तम , विशेष अतिथि धर्मराज पाटीदार, विशेष अतिथि सरपंच प्रतिनिधि कालुसिंह मचार उपस्थित रहे, मुख्य वक्ता ने कहा कि सभी शिशु मंदिर गुरुकुल शिक्षा पर आधारित है जहां भैया बहनों को शिक्षा के साथ साथ सुसंस्कार दिये जाते हैं शिशु मन्दिर किसी निजी व्यक्ति का विद्यालय नहीं बल्कि समाज का विद्यालय है और पूर्णकालिक (जिसने देश सेवा के लिए संन्यास ले लिया) विद्यालय चलाते हैं।

सरस्वती शिशु मन्दिर बनी के भैया बहनों ने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, लोकनृत्य एवं देशभक्ती की मनमोहक प्रस्तुति दी , नाटक द्वारा लोगों को जागरूक किया। इन मनमोहक प्रस्तुतियों में गांव के नागरिकों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया एवं पारितोषिक के रूप में इनाम भी दीया गया मंच संचालन राधेश्याम पाटीदार ने किया आभार धर्मराज पाटीदार ने माना उक्त जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!