VOICE OF झाबुआ से योगेश गरवी
रिंगनोद:- रिंगनोद नगर मे रविदास कॉलोनी में उप लोक सेवा केंद्र का फीता काटकर सरपंच प्रतिनिधी प्रकाश मौर्य एवं उप सरपंच प्रतिनिधि ज्वाला सोलंकी वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मण गवरी द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया लोक सेवा केन्द्र की सौगात मिलने से ग्रामीण जन को सरदारपुर की दौड़ ना लगाते हुए नगर में ही सभी प्रकार के जाति प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा खाता खसरा नकल निकालने का कार्य कुशलता से किया जाएगा।
जिससे जनता में हर्ष का माहौल है इस अवसर पर पंच केसुरामज, सोलंकी, प्रेमसिग,वसुनिया, मुकेश भूरिया, वालचंद, भुरा लाल सोलंकी आदि उपस्थित रहे यह जानकारी लोक सेवा केंद्र प्रोपराइटर अनिल यादव के द्वारा दी गई।