Homeझाबुआमतदाता जागरूकता की बैठक लेकर दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प

मतदाता जागरूकता की बैठक लेकर दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प

मतदाता जागरूकता की बैठक लेकर दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प

भगोर …. समीपस्थ ग्राम अंतर वेलिया में आज मतदाता जागरूकता की बैठक लेकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार और झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में

दिनांक 2 अक्टूबर से नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, उसी कड़ी में आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ,के जिला समन्वयक भीम सिंह डामोर एवं ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर के नेतृत्व में ग्राम अंतरवेलीया में संस्कृति युवा मंडल समिति ( नवांकुर संस्था ) द्वारा ग्राम में बैठक का आयोजन रखा गया ।

जिसमें मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के मेंटर्स अजय कुमार , डॉक्टर मुकेश डामोर संस्था अध्यक्ष राजेश बैरागी ने सभी को मतदाता जागरूकता के लिए , जो 18 वर्ष के ही हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट जुड़वाने केविषय में और पेसा एक्ट कानून की विस्तार से जानकारी और ग्रामसभा की विशेषताएं, वही आयुष्मान कार्ड के लाभ बताकर प्रत्येक बच्चे तक के आयुष्मान कार्ड बनवाना है जिससे समय आने पर वे भी लाभ ले सके । 

और वही नशे के दुष्परिणाम उपस्थित ग्रामीणों को समझाएं गए, जैसे नशे से घर टूटना, बच्चों की पढ़ाई ना हो पाना, दुर्घटना घटना आदि । समाज को भी इनसे नुकसान है,। इसे दूर करने हेतु सभी को समिति अध्यक्ष राजेश बैरागी द्वारा नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया गया ।

 बैठक कार्यक्रम में जिला जनपद सदस्य धन सिंह भूरिया ने भी सभी को संबोधित किया और समाज को नशा छोड़ने की सलाह दी। बैठक में पूर्व सरपंच गौर सिंह मेडा, एमएसडब्ल्यू छात्रा सीता भूरिया, बीएसडब्ल्यू छात्र अनसिंह भूरिया , हुड़िया डामोर , गंगा भूरिया , मंशा बैरागी, अल्केश नायक , ग्रामीण ,बच्चे आदि उपस्थित थे। ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!