Homeअलीराजपुरजिले के प्रत्येक ब्लॉक कस्बे में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस

जिले के प्रत्येक ब्लॉक कस्बे में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस

Voice Of झाबुआ

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को घर घर पहुंचाने का काम करेगा जनजाति विकास मंच

दीक्षांत शर्मा/जोबट

जिले में बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जिले में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें शोभायात्रा और परंपरागत तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगवान बिरसा मुंडा की जीवन गाथा पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
अलीराजपुर जिले के सभी विकासखंड स्तर पर खंड स्तरीय जनजाति गौरव दिवस का कार्यक्रम 15 नवबंर 2022 मंगलवार को आयोजित होगा और यह कार्यक्रम जनजाति विकास मंच अलीराजपुर के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी विकासखंड में 10:30 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे और खंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में मप्र शासन की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भी सीधे कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे जिसका भी लाइव प्रसारण होगा। जनजाति विकास मंच के जिला अध्यक्ष राजेश डुडवे और जिले के प्रमुख गोविंद भयडिया ने बताया है कि जिले के जोबट, उदयगढ़, चंद्रशेखर आजाद नगर, कट्ठीवाड़ा, आलीराजपुर और सोंडवा विकासखंड स्तर पर जनजाति गौरव दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस मौके पर परंपरागत तरीके से ढोल-मांदल, डीजे के साथ आदिवासी लोक नृत्य करते हुए रैली का आयोजन भी सभी जगह पर किया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय स्तर पर जनजाति विकास मंच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं और प्रमुखवक्ता के रूप में भी सभी विकासखंड स्तर पर उपलब्ध रहेंगे। प्रातः 10: 30 बजे शोभायात्रा रैली के रूप में निकलेगी। इसमें लोक नृत्य करते हुए कलाकार शामिल होंगे और मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रैली समापन के बाद दीप प्रज्वलित कार्यक्रम महापुरुष का पूजन सांस्कृतिक प्रस्तुति और मुख्य वक्ता के द्वारा उद्बोधन कार्यक्रम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीधा लाइव प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाया जाएगा। जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!