कल्याणपूरा
कल्याणपूरा छेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मकना निनामा को आदिवासी विकास परिषद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की सहमति से की गई निनामा को नियुक्ति पत्र भोपाल बैठक में दिया गया इस दौरान युवक कांग्रेस प्रेदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भुरिया के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे..मकना निनामा ने बताया कि मुझ पर जो भरोसा भुरिया जी ने किया है में उस पर खरा उतरूंगा ओर समाज के उत्थान में कार्य करूंगा ….निनामा की नियुक्ति पर समाजजनों ओर इष्टमित्रों ने बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना की
