Homeअलीराजपुरभाभरानगर के आम लोगो की जान खतरे में । ...

नगर के आम लोगो की जान खतरे में । नगर परिषद खुल्ले में कचरा फेक उसको खुल्ले आम जला रही है । कचरा जलाने से उसका प्रदूषित धुवा नगर की शुद्ध हवा को खराब कर रहा है ।

नगर के आम लोगो की जान खतरे में ।

 

नगर परिषद खुल्ले में कचरा फेक उसको खुल्ले आम जला रही है ।

 

कचरा जलाने से उसका प्रदूषित धुवा नगर की शुद्ध हवा को खराब कर रहा है ।

 

 

आजाद नगर भाभरा ।

 

 

 चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में ग्राम कुक्षी वार्ड क्रमांक 11 के भूराघाटा वन क्षेत्र के पास नगर परिषद का ट्रिचिंग ग्राउंड है जहा नगर की गंदगी को नगर परिषद के कर्मचारी खुल्ले आम सड़क के पास तो कही जहा तहा फेक देते है सड़क किनारे नगर की गंदगी से निकलने वाली बदबू से आसपास के निवासियों के अलावा सुबह मॉर्निंग वाक के लिए जाने वाले आम नागरिक के अलावा वहा से रोजाना गुजरने वाले आम राहगीरों को भी बहुत दयनीय अवस्था में वहा से बदबू के बीच गुजरना पड़ता है ।नगर परिषद ने इसी वर्ष कचरा संवर्धन केंद्र का निर्माण भी करवाया परंतु आज तक उसका उपयोग नहीं कर रही है नगर परिषद ।नगर परिषद सिर्फ शासकीय योजनाओं के लिए आई गई राशि और योजनाओं के क्रियान्वयन में बिल्कुल भी जवाबदार नही है ।नगर परिषद नगर में आए किसी भी निर्माण कार्य को इसलिए करता है की उसको ठेकेदारों से कुछ रेवड़ियां मिल जाए ।रेवड़ियों लेने के बाद भी ट्रिचिंग ग्राउंड के आस पास चारो ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण नही किया जिससे वहा आज हमेशा लगती रहती है आवारा जानवर जिसमे माता कही जाने वाली गौ माता जी मतलब गाय अत्यधिक रूप से वहा का कचरा खाने के लिए आती है और दूसरे नंबर पर सारे नगर के आवारा कुत्तों का झुंड भी वहा अपशिष्ट पदार्थों का भक्षण करने के लिए आते है जिसमे भी कचरे में से व्यर्थ और खराब खाना खाने के कारण उनमें भी कई बीमारियां होने लगी है और कुत्ते अपने आप सड़ने या उनको त्वचा के इंफेक्शन जेसी बीमारी होने लगी।जिससे नगर में उनके आने जाने से कई आम नागरिकों को भी उनका संक्रमित रोग भी हो सकता है । आज तो जनता प्रदूषण को भी इग्नोर कर रहे है ।वह नगर परिषद की इस लाप रवाही की सजा आम नागरिकों को भुगतना ना पड़ जाए और कोई बड़ी महामारी की चपेट में नगर न आ जाये।नगर परिषद के अलावा स्थानीय प्रशासन और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी इस और कभी भी ध्यान नहीं देते ।नगर के सबसे सुंदर वातावरण को जिस भुराघा टा के प्राकृतिक शुद्ध हवा मिलती है उसमे ट्रिचिंग ग्राउंड के कचरे से निकला हुवा धुंआ जानलेवा हो कर आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!