Homeझाबुआभगवती प्रसाद बने जायसवाल समाज सामूहिक समारोह के अध्यक्ष

भगवती प्रसाद बने जायसवाल समाज सामूहिक समारोह के अध्यक्ष

 

जायसवाल समाज के 20वा सामूहिक विवाह समारोह हेतु समाज जन की विशेष बैठक जायसवाल समाज मांगलिक भवन (हरियाली) में आयोजित की गई । जिसमें सर्वसम्मति से भगवतीप्रसाद जायसवाल (लाइनमैन) को करड़ावद वाले को विवाह समारोह समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि आने वाली बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 गुरुवार को सुनियोजित ढंग से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज जन से अपील है वह अपने परिवार में होने वाली शादियों को सामूहिक विवाह समारोह में करें जिससे आर्थिक भार से बचा जा सके एवं समाज की उन्नति में सहयोग प्रदान हो। आगामी समय में विवाह समारोह सुनियोजित ढंग से करने हेतू बैठक का आयोजन किया जाएगा । आज हुई बैठक में समाज के अध्यक्ष ईश्वर लाल जायसवाल सिलोदा, बद्रीलाल जायसवाल सिमलावदा, दशरथलाल जायसवाल दोतरु, बादल जायसवाल बोराली, राहुल जयसवाल बदनावर, डॉ. पी.एस. जायसवाल बदनावर, अमित जायसवाल रतनपुरा, सत्यनारायण जायसवाल बोरदा, मोहनलाल जायसवाल, संजय जयसवाल (जूनियर) उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!