
कल्याणपुरा
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा से आरकेएसके परामर्शदाता ज्योति काछी द्वारा स्कूल विजिट के दौरान बच्चों के साथ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विषय पर चर्चा की गई जिसमें हर उम्र पर तनाव हावी है। बच्चे समस्या से उबरने में विफल हो रहे हैं। लिहाजा, वह आत्महत्या का रास्ता चुन रहे हैं। गांव में लगातार हुईं घटनाओं को लेकर मानसिक स्वास्थ्य क्या होता है? कौन-कौन से कारण हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं?शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक स्वास्थ्य एक दूसरे से कैसे प्रभावित होता है?एवं मानसिक स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहे इसके लिए हमें क्या करना चाहिए इन सारे बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मोके पर साथ ही नेत्र परीक्षण डॉ राजेश राजदान द्वारा किया गया। इस बीच वहां के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक बाबूलाल वर्मा उपस्थित थे।