@Voice ऑफ झाबुआ
देश भक्ति और जन सेवा का उद्देश लेकर चलने वाली पुलिस हमेशा अपने उद्देश्य से विपरीत ही कार्य करती है,पुलिस शब्द आते ही आमजन में एक भय का माहोल बन जाता हे,पुलिस से ज्यादा ना दोस्ती अच्छी होती हे और नाही ज्यादा दुश्मनी दोनो ही मामले में आमजन का नुकसान होना तय ही माना जाता है,शरीर में बढ़ती गर्मी भी कभी कभी अपने स्तर से निकाली जाती हे,परंतु झाबुआ जिले के कप्तान आगम जैन के थांदला थाने पदस्थ जो कुछ महीने पहले प्रमोशन हुए अमित कुमार सिंह की गर्मी अपशब्दों और अभद्र व्यवहार से पीड़ित परिवार पर निकल रही हे,घटना आज की हे,एक परिवार की महिला संबंधी मामले को लेकर पीड़ित परिवार का थाने थांदला जाना हुआ वही मौके पर टीआई कोशल्या चौहान भी खड़ी थी के साथ में अन्य पुलिस कर्मचारी सहित पीड़ित परिवार था,मामले को लेकर जब पीड़ित परिवार ने अपना पक्ष रखा तो एक स्टार प्रमोशन धारी अमित कुमार सिंह ने अपने पद की गरिमा और खड़ी महिला टीआई कोशल्या चौहान के समाने ही गाली गलौज की बरसात करते हुए पैसे का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार पर कार्यवाही करने की धमकी दे डाली,वही उपस्थित टीआई ने भी अपने अधीनस्थ कर्मचारी प्रमोशन धारी सिंघम अमित कुमार सिंह को कुछ नही बोलते हुए सिंघम के होशले को और बुलंद कर दिया?जिला कप्तान आगम जैन के कार्यकाल में अगर उनके अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारी पीड़ित परिवार से ऐसे बदसूलकी करेगे तो निश्चित ही आमजन का पुलिस से भरोसा तो उठेगा साथ ही पुलिस का दुर्व्यवाहर भी आमजन को पुलिस से दूर रखेगे,मामले को लेकर जिला कप्तान आगम जैन क्या कार्यवाही करेगे ये तो वो ही जाने परंतु एक बात तय पुलिस हमेशा गरीब दबे हुए परिवार का शोषण करने से बाज नहीं आयेगी,फिलहाल सोशल मीडिया में विडियो तेजी को साथ वायरल हो रहा हे हालांकि वॉइस ऑफ झाबुआ इसकी पुष्टि नही करता हे…..