योगेश गवरी
नगर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। यहां उन्होंने वार्ड का निरीक्षण कर डिलीवरी व एएनसी रजिस्टर देखा। जिसमे रिपोर्ट संदेहास्पद पाई जाने पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए ग्राम रिंगनोद के डंप यार्ड का निरीक्षण कर जनपद सीईओ को यहां की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर लगा कई आवेदकों को लाभ मिला
नगर मे शुक्रवार को तेजाजी चोक में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में विशेष रूप से सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी आरएस मेढा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन बानिया, अजा मोर्चा के जिला महामंत्री ज्वला सोलंकी, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश मौर्य ग्रामीण मंडल महामंत्री सुनील मेहता, जनपद सदस्य प्रकाश परमार ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नेहा मोर्य, उपस्थित थी। शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। शिविर में एसडीएम राहुल चौहान ने शासन की जन कल्याणकारी योजना से वंचित पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी व कहाँ की योजनाओं से जोड़कर ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जाएगा वही 15 दिन बाद फिर शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़ ने भी शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और स्वयं की निधि से नगर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिये पांच लाख रुपये की स्वीकृति दी। उपसरपंच प्रतिनिधि ज्वला सोलंकी ने नलजल योजना, ठेका पद्धति कर प्रतिदिन साफ सफाई की जाएगी व 5 दिवस के अंदर पूरे गांव मे स्ट्रीट लाइट लगाने व पूरे गांव में शत-प्रतिशतआयुषमान कार्ड बनाने के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी। एसडीएम साहब से उपलोक सेवा केंद्र खोलने का आग्रह किया !! व शासन की कई योजनाओं में शामिल किये जाने को लेकर आवेदन ग्रामीणों ने दिये। शिविर में पात्र लोगो को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र व पात्रता पर्ची का वितरण भी किया गया। शिविर में सभी विभागों के कर्मचारी, ग्राम पंचायत पंचगण व ग्रामीण जनता उपस्थित थी। उक्त जानकारी रिंगनोद ग्राम पंचायत के सचिव अखिलेश मोलवा द्वारा दी गई है।