
कल्याणपूरा भरत शर्मा
पुलिस अधीक्षक महोदय अगम जैन व उ. पु. अ. वर्षा सोलंकी (महिला सुरक्षा शाखा) , एसडीओपी सोनू डावर , के निर्देशन में थाना कल्याणपुरा की उप निरीक्षक नीलम सिंह , महिला आरक्षक सुशीला, व महिला आरक्षक नेहा द्वारा मॉडल स्कूल कल्याणपुरा, शासकीय जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास व शासकीय कन्या हाई स्कूल कल्याणपुरा में “चेतना अभियान” के तहत बालिकाओं को मानव दूर्व्यापार, मानव तस्करी ,देह व्यापार व बंधुआ मजदूरी संबंध मे जानकारी दी गई, बाद सभी को शपथ दिलाई गई कि अपने आसपास मानव तस्करी या मानव दुर्व्यापार संबंधी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करेंगे। बाद साइबर फ्रॉड साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी उदाहरण देकर दी गई ।