योगेश गवरी
नगर मे मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संगठन जिला शाखा धार के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद में मोतियाबिंद हेतु नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ अनिल पाटीदार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ऋषभ सतपुड़ा मेडिकल ऑफिसर डॉ एस के पाराशर नेत्र सहायक डी डी बैरागी जिला अध्यक्षएवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद के कर्मचारी के कर्मचारी द्वारा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में करीब 150 से अधिक मरीजों ने आंखों से संबंधी जांच करवाई जिसमें से 29 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन करके निशुल्क में जीवन ज्योति नेत्र चिकित्सालय मेघनगर भेजा गया यह जानकारी डीडी बैरागी द्वारा दी गई
