Homeझाबुआखवासायहां हो रही जनता के साथ खुली लूट..! पम्प संचालक की मनमानी..!...

यहां हो रही जनता के साथ खुली लूट..! पम्प संचालक की मनमानी..! कब पड़ेगी नापतोल विभाग कि नजर…?

सूनिल डामर बामनिया

खवासा में थान्दला रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें पेट्रोल कम भरने की बात की जा रही है। अगर इस प्रकार की घटना हो रही है तो कई लोगों को चूना लगाया जा रहा है।अशिक्षित लोग ज्यादा शिकार होते हैं वही कुछ जागरूक लोग द्वारा ऐसे अवैध धंधे बाजों को रंगे हाथों पकड़ भी लिया जाता है। पर जो भी हो फिलहाल खवासा का नाम काफी दिनों से हाईलाइट हो रहा है और कहते हैं एक पापी पूरी नाव डुबोता है उसी आधार पर अन्य पेट्रोल पंप संचालक भी कहीं ना कहीं बदनाम हो रहे हैं ।

वॉइस ऑफ झाबुआ रिपोर्ट सवाल:- नमस्कार आपके पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पेट्रोल कम भरना बताया जा रहा है..?

पेट्रोल पंप संचालक जवाब :- नमस्कार लोगों का क्या है कुछ भी ऐसा दिखता है तो वीडियो बनाने लग जाता है अब उनको मना तो नहीं कर सकता !

रिपोर्टर :- तो यह बात सही है वीडियो में 2 लीटर पेट्रोल की बजाए डेढ़ लीटर पेट्रोल भरा गया.?

संचालक :- क्या है कि वह मशीन में तकनीकी मिस्टेक के कारण ऐसा हुआ है कई बार पेट्रोल ज्यादा भी गया है पर उस समय कोई नहीं बोलता जिसमें हमारा ही नुकसान हुआ है जिसकी शिकायत हमने कंपनी में चार बार कर चुके हैं.?

रिपोर्टर :- ऐसा क्यों हो रहा है जबकि आपका पेट्रोल पंप नया है और उसमें हाई टेक्नोलॉजी वाली नई मशीन लगाई गई है और ज्यादा कम मात्रा में पेट्रोल निकलना ही नहीं चाहिए जो मात्रा निर्धारित की गई है वही मशीन द्वारा सप्लाई की जानी चाहिए..?

संचालक :- आप पेट्रोल पंप आ जाइए हम आपको चेक करके बता देंगे ..

रिपोर्टर के पास नये नंबर से कॉल आता… 2010 :- आप आ रहे हो क्या पंप पर मैं आपको चेक करके बता देता हूं और वीडियो में गलत तरीके से बताया गया है बाजार से कोई सा भी नाप लेकर नापेगे तो वह मान्य थोड़ी ना होगा क्या हमारे पास सरकारी माफ है।

रिपोर्टर:- तो क्या जो बाजार में नाप बिक्री हो रहे हैं वह सभी गलत है.?

न. ….2010 :- देखो हम लोग सत्य का साथ देते हैं आपने खवासा में सात करोड़ का मेटल तो सुना ही होगा हम खुद उसको अहमदाबाद से बघेल साहब के साथ में पकड़ कर लाए हैं .!

जल्द अगले अंक में सात करोड़ के मैटर के साथ…

इनका कहना है

वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जाएगी और अगर वायरल वीडियो सही पाया गया तो संबंधित पेट्रोल पंप पर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अनिल भाना एसडीएम थांदला

खवासा में पेट्रोल पंप पर औसत माप से कम पेट्रोल भरने का मामला सामने आया है आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अधिकतर इस प्रकार की मामले सामने आ रहे है,जिले के समस्त पेट्रोल पंपों की जांच कर जिस भी पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल भर रहे है उन पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
रमेश कटारा
जयस जिला अध्यक्ष झाबुआ

@बाकी अगले अंक में पढ़िए………पेट्रोल पम्प के साथ कई अन्य मामले

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!