जिला भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग की बैठक स्थानी गायत्री मंदिर परिसर के हाल में संपन्न हुई,बैठक में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया,स्वागत भाषण जिला कोषाध्यक्ष संदीप सोनी के द्वारा किया गया,स्वागत भाषण के पश्चात बैठक के विषय व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा वाह पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी
जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा के द्वारा दी गई,उसके पश्चात मुख्य अतिथि के रुप में पधारे प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा धीरज पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए जनमानस के लिए व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं।मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की कुल आबादी का 52% जनसंख्या निवास करती है।आप सभी पदाधिकारी इस वर्ग का भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं।आगामी चुनाव को दृष्टिगत देखते हुए मोर्चा को बूथ स्तर तक जाना है आप सभी समय अथक परिश्रम से जुट जाएं।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री दिनेश राठौड के द्वारा किया गया।कार्यक्रम आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मयूर पवार के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश भटेवरा,आशीष बाविस्कर,जिला मंत्री पवन गुर्जर,लखन भालोड,पेटलावद मंडल अध्यक्ष राजेंद्र काग,रायपुरिया मंडल अध्यक्ष डॉक्टर नाथूलाल पाटीदार, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सोनी,रामा अध्यक्ष अनुराग राठौर,थांदला मंडल महामंत्री दीपक राठौड़,खवासा मंडल अध्यक्ष शैतान लोहार,अभय सिंह नायक,मोहनलाल पाटीदार,विमल गहलोत,पवन हमाड,, रवि जायसवाल,अशोक लोदावरा, पंकज राठौर रामा, सुमित्रा भटेवरा मंडल मंत्री,कल्पना वडोदरा,बसंत प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।