दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा विभिन्न देश के प्रांत क्षेत्रों में प्रवास पर हैं।इसी के तहत आलीराजपुर जिले की तहसीलों में निर्धारित कार्यक्रम भ्रमण पर रहेगी।यह यात्रा चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में 27 जुलाई से 1 अगस्त -2025 तक भ्रमण करेगी । ज्योति कलश यात्रा के भ्रमण के दौरान गायत्री परिजन निर्धारित ग्रामों में रूककर सभा के रूप में यात्रा के उद्देश्य व मिशन के साथ गायत्री परिवार के संविधान के बारे में बताएंगे। मिशन के तहत् गायत्री यज्ञ,दीप यज्ञ,समूह साधना का महत्व बताएंगे।

यज्ञ मतलब ज्ञान,बुद्धि,साधना।वातावरण व व्यक्तिगत जीवन को बदलने के लिए गायत्री मंत्र,जाप व सूर्य को जल अर्पण करना हैं। स्वयं व बच्चों को दुर्व्यसन से बचाने का संदेश देंगे। ज्योति कलश यात्रा के लिए आयोजित गोष्ठी में जिला समन्वयक संतोष वर्मा ने यात्रा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। बैठक के पूर्व गायत्री परिवार के संविधान का वाचन गायत्री परिजन भावेश शाह ने किया। ज्योति कलश यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा हेमेंद्र गुप्ता ने बताई। अतिथि स्वागत व मंगल तिलक वरिष्ठ परिवाजक प्रकाशनारायण नागर ने किया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से वरिष्ठ बाबूलाल वाणी, मुरलीधर राठौड़,मनोहरलाल गौड़,आनंद शाह,अमरसिंह अखाडि़या,धर्मेंद्र वाणी,गमलसिंह बामनिया,सेजावाडा़,निलेश माहेश्वरी,राहूल अरोड़ा,रोहन सोनी,कमल शर्मा,संस्कार अरोड़ा,गणपत कनेश, मेरा आदि गायत्री परिजन उपस्थित थे।