@Voice ऑफ झाबुआ

विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी में अगर कोई महत्वपूर्ण इकाई होती हे तो वो भारतीय जनता युवा मोर्चा होती हे वैसे तो सभी मोर्चे प्रकोष्ठ अपने अपने स्तर पर महत्वपूर्ण होते हे पर भाजयुमो की एक अलग ही छाप हे के साथ ऋण की हड्डी भी है,भारतीय जनता युवा मोर्चा को वैसे झांकी मंडप मोर्चा भी कहा जाता है जो भाजपा के कार्यक्रमों में भीड़ भाड़ वाले में इन्ही की जिम्मेदारी होती हे और कभी कभी बखूबी अपना कार्य निभाते हे।
क्या कुलदीप करेगा महामंत्री पर कार्यवाही?

भारतीय जनता पार्टी एक केडर बेस पार्टी हे जिसका हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता हे,भाजपा एक वट वृक्ष की तरह है जिसकी कई शाखाएं बूथ स्तर तक होने वाले चुनाव में तन मन से कार्य करते हुए पार्टी प्रत्याशी और संगठन को जिताते में कोई कसर नहीं छोड़ते है पर कुछ ऐसे भी कार्यकर्ता है जिनको पार्टी संगठन से कोई लेना नही होते हुए अपने वाले को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ते है,ऐसा ही मामला झाबुआ जिले के पेटलावद में हो रहे निकाय चुनाव में वार्ड 5 से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार नेहा मनोज जानी हे परंतु वार्ड 5 के ही बागी उम्मीदवार श्रीमती चांदनी दीपक निमजा के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा पेटलावद का मंडल महामंत्री विपुल भंडारी सोशल प्लेट फॉर्म में एक पोस्ट के साथ प्रचार प्रसार कर रहा हे अगर भाजयुमो मंडल महामंत्री खुलेआम प्रचार कर रहा हे तो अंदरूनी किस हद तक बागी का प्रचार प्रसार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नेहा मनोज जानी को कितना नुकसान पहुंचा रहा होगा ये तो वोही जाने परंतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान को इस मामले में तत्काल मंडल महामंत्री विपुल भंडारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दूसरे कार्यकर्ताओ और नेताओ को सबक देने का प्रयास करना चाहिए।अगर भाजपा या भाजयुमो नेताओ ने पार्टी कार्यकर्ताओं या पदाधिकारियों को सबक नही सिखाया तो भाजपा की हालत खराब होना तय हे।
वही मामले को लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष से बात करनी चाही तो उनका कहना था की मेरे संज्ञान में नही हे में दिखवाता हु।
कुलदीप चौहान
भाजयुमो जिला अध्यक्ष झाबुआ