@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
थांदला। नगर परिषद चुनाव की तारिख घोषित होते ही भाजपा ने मैदान में उतरने के लिए अपनी कमर कस ली थी। ऐसे भी नाम निर्देश पत्र दाखिल हुए भाजपा ने बडी सोच समझ कर अपनी रणनिती अनुसार पार्षद प्रत्याशियों का चयन कर कर उन्हे मैदान में उतारा… इस कडी में थांदला के 15 वार्डो होने के चलते जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक और चुनाव प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य व चुनाव प्रभारी अनिल भंसाली, समाजसेवी एवं चुनाव प्रभारी कमलेश दायजी आदि ने बैठक का आयोजन कर सभी को थांदला नगर परिषद चुनाव में भाजपा को भारी बहुमतों से विजय दिलवाने का संकल्प दिलवाया… वहीं वार्ड वार समीक्षा भी कि कहा क्या समस्या आ सकती है… ऐसे में 15 वार्डो के लिए 15 प्रभारी नियुक्ति किए गए। जिनमें वार्ड नम्बर 1 से हेमेन्द्र शर्मा प्रभारी व मनीष राजपुर सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 2 से प्रतिक पावेचा प्रभारी व सुरेश जी राठौर सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 3 से विष्णु बबलु ब्रजवासी व मनीराम जी ब्रजवासी, वार्ड नम्बर 04 से मनीष वैरागी प्रभारी व प्रतिक चैधरी सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 05 किशोरजी आचार्य प्रभारी व मोहम्मद पुना वाला सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 06 निर्विरोध, वार्ड नम्बर 07 अभय मेहता प्रभारी व महावीर मेहता, वार्ड नम्बर 08 गौरव लोढा प्रभारी, आशुतोष राठौर सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 09 विक्रम वाघेला प्रभारी व बंटी , वार्ड नम्बर 10 मार्था डामोर प्रभारी व अश्विन अड, वार्ड नम्बर 11 विश्वास सोनी प्रभारी व दीपक सोनी सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 12 शंभुलाल प्रजापत प्रभारी व मनीष वाघेला सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 13 नटवर पंवार प्रभारी व इरफान भाई पठान सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 14 रवि निनामा प्रभारी व गालु फतराडे सहप्रभारी, वार्ड नम्बर 15 राकेश सोनी प्रभारी व भावेश भानपुरिया सहप्रभारी नियुक्ति किए गए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक के आतिथ्य में चुनाव संबंधित कई महत्वपुर्ण निर्णय लिये गए। बैठक के दौरान थांदला में राजनिती के दिग्गत कहे जाने वाले अनिल भंसाली और कमलेश दायजी को भी कई महत्पुर्ण दायित्व दिए गए। ये हमेंशा से भी भाजपा के उत्थान के लिए अग्रणि रहे है। ऐसे में 15 ही वार्डो में इनकी अहम भूमिका रहेगी।