हिंदुस्तानी रक्त सेवा द्वारा आज आयोजित रक्तदान शिविर में नगर परिषद वार्ड क्रमांक 2 के निर्दलीय पार्षद पद के प्रत्याशी गुड्डी गोपाल मुलेवा पति ने किया रक्तदान
व सेवा का लिया संकल्प
और गोपाल मुलेवा के द्वारा साबित किया गया कि उनके लिए समाज सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
हालांकि गोपाल मुलेवा पहले से ही समाज के कार्य में अग्रणी रहते है ।
जैसे की उन्होंने कोरोना काल के समय पिटोल बॉर्डर पर अपनी सेवाएं प्रदान की थी । उस समय बस द्वारा मजदूरों को लाया जा रहा था ।
और एक तरफ इंसान ही इंसान से दूर भाग रहा था । और एक दूसरे से बात करने को तैयार नहीं था। यह काफी संकट की घड़ी थी । उस समय भी गोपाल मुलेवा के द्वारा मानवता के नाते अपनी तरफ से सेवाएं प्रदान की गई थी।
पिटोल बॉर्डर पर अपनी सेवाओं के दौरान अचानक आई एक बस में एक प्रसूति महिला बस में मौजूद थी। और वह प्रसूति पीड़ा से तड़प रही थी । उस दौरान गोपाल मुलेवा को सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए तुरंत बस में जाकर उस महिला की प्रसूति करवाई थी । एवं उस समय मौजूद टीआई दिनेश शर्मा एडिशनल एसपी विजय डामोर के द्वारा काफी सराहना की थी । एवम् एसडीएम द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।
और संकट की घड़ी में पेटलावद के सिविल हॉस्पिटल में कोरोना काल में अपनी जान की चिंता किए बिना ऑक्सीजन प्लांट पर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई के काम की देखरेख की वह भी 24 घंटे प्रदान की गई थी ।