प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करवड़ पर संजीवनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
करवड़ से विनोद शर्मा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करवड़ मे संजीवनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आरोग्य झाबुआ के पहल एवं ग्राम पंचायत करवड़ के सहयोग से किया गया शिविर का मुख्य उद्देश्य मां और बच्चे का स्वस्थ रहना एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन शैली के आकलन कर स्वास्थ्य सूचनान्कौ सुधार लाना जिससे सभी हितग्राहियों को चिन्हित कर शत-प्रतिशत सेवाएं दी जा सके कैंप में 0 से 6 वर्ष के बच्चे उनकी माताओं, गर्भवती माताओं तथा किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ कोविड-19 टीकाकरण भी किया गया आयुष विभाग पेटलावद द्वारा भी शिविर में सेवाएं दी गई शिविर में सेक्टर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर विमला सिंगाड़ ,सरपंच विकास गामड़, सचिव आशीष बैरागी ,रोजगार सहायक सचिव संगीता सीनम, सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक पाटीदार, दयाराम कटारा ,वर्षा आदित्य ,उर्मिला खटीक, एन एम हेमलता पडियार, आशा सुपरवाइजर ,अंगुरबाला शर्मा एवं समस्त आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे