अधिकारी होतो SDOP नीरज नामदेव जैसा यहा आम लोगो का विश्वास जीत रहे नामदेव
दीक्षांत शर्मा जोबट
यहा आम जनता के लिए खुद थाना इंचार्ज के साथ निकल पड़ते है SDOP नीरज नामदेव ,
मध्यप्रदेश के पिछड़े जिलों में से एक अलीराजपुर जिला है यहा अधिकारी आते तो है मगर धरातल पर उतर कर काम नही करते AC रूम की हवा खाते है वही अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील में जाबाज अधिकारी जो
कहते की आम जनता की सुरक्षा ही हमारा राष्ट्री धर्म है और यहाँ की जनता भी अधिकारियों की प्रशंसा करती है और कहती है कि SDOP नीरज नामदेव व थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी के आने से अपराधों पर अंकुश लग गया है वही जनता बताती है कि नीरज नामदेव खुद गस्त पर पैदल निकल जाते है वही जनता चैन से रह सकें इसके लिए पुलिस क्या क्या नही करती , आमतौर पर डीएसपी स्तर के अधिकारी भी चार पहिया वाहन से ही गश्त/भ्रमण पर निकलते है, परन्तु अलिराजपुर जिले के जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव अपने थाना प्रभारी निरक्षक दिनेश सोलंकी को बुलेट पर बैठाकर अन्य जवानो के साथ निकल पड़े नगर में पेट्रोलिंग करने । Sdop ने बताया कि पुलिस का पहला कार्य क्राइम प्रिवेन्शन और डिटेक्शन का है जिसके लिए पेट्रोलिंग नितांत आवश्यक है,साथ ही स्कूल कॉलेज जाते समय बच्चियों के साथ छेड़खानी ना हो इसलिए भी बाइक द्वारा नगर में पेट्रोलिंग अनिवार्य है। जिले में DSP स्तर के अधिकारी को बाइक से पेट्रोलिंग करते पहली बार देखा गया है, युवा अधिकारी की इस पहल से यकीनन बदमाशों के हौसले पस्त होंगे , वही आम जनता भी अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा कर रही है व जनता का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ता दिखाई दे रहा है।