@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
लगता है पेटलावद में प्रशासन अंधा बना हुआ है और कर्मचारी राजनीति में लगे हुए है। ऐसा ही एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे पेटलावद नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी अपने परिवार के व्यक्ति के पक्ष में बीजेपी के चुनाव प्रभारी गौरव खंडेलवाल से तीखी बहस कर रहे है यह विडियो नाम वापसी के दिन का बताया जा रहा है। जब गौरव खंडेलवाल निर्दलीय प्रत्याशी शंकर राठौड़ को मनाने के लिए पहुंचे थे तब यह जनाब भी बीच में कूद गए और कहने लगे आपको टिकट सही आदमी को देना था हमसे पूछना था। आपने क्या फीडबैक लिया वार्ड से तो हम इन जनाब को बताना चाहते है कि आप पहले एक शासकीय कर्मचारी है और आप ही के विभाग में चुनाव हो रहे है। ऐसे में आप प्रशासनिक गतिविधियों में कम और राजनीतिक गतिविधियों में ज्यादा इंट्रेस्टेड नजर आ रहे है।हमारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा से अपील है कि ऐसे कर्मचारियों को तत्काल यहां से हटाया जाए। यही नहीं यहां कई कर्मचारी ऐसे है जो वर्षो से यहां जमे हुए है और स्थानीय है। यह सभी इस चुनाव को प्रभावित करेंगे ही। इसलिए इन्हे यहां से हटाना अति आवश्यक हो गया है।