Homeझाबुआप्रशासन करें कार्रवाई समाज में मतभेद फैलाने वालोें पर?

प्रशासन करें कार्रवाई समाज में मतभेद फैलाने वालोें पर?

 

 

@वाॅइस ऑफ झाबुआ            @Voice ऑफ झाबुआ

अरे भाई लोगों ये गली मोहल्ले के चुनाव है… यहां सुबह उठते ही एक दुसरे को मुंह दिखाना है… इस चुनाव के चक्कर में अपने आपसी संबंधों को न बिगाडे…चुनाव तो आते है और जाते रहते है…हमें तो यहीं रहना है…ये राजनैतिक पार्टियां है अपने हितों के लिए नीचता पर आ जाती है…कभी जात का पत्ता फेंकती है तो कभी धर्म का…पर आप इनके चक्कर में आकर अपने आपसी संबंध न बिगाडे….अब देखों भियां नगर पालिका नगर परिषद के चुनाव है… सब अपने ही लोग है चाहे कोई भी हो… अब आप ही बताईयें जोबट क्षेत्र के आम्बुआ में वर्ग विशेष के व्यक्ति के यहां राजनैतिक दल वालों ने उपचुनाव में शराब की पेटी रख दी…जबकि उसके समाज का शराब से किसी भी प्रकार से लेना देना ही नही है….ऐसे में वो व्यक्ति रात भर थाने पर परेशान होता रहा….अब इस वर्ग को एक बार फिर एक राजनैतिक दल द्वारा टरगेट किया जा रहा है?और उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर कमेंट भी किए जा रहे है….जो पूर्णतः निंदा योग्य है… ऐसा नही होना चाहिए… .भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है यहां सभी धर्मो के अनुयायियों को अपने धर्म का परिपालन करने की स्वतंत्रता है…..जिला प्रशासन से आग्रह है ऐसे अगर कोई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए….बात थांदला की करें तो पंचायत चुनाव के पहले ही खजुरी ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति के यहां इसी तरह शराब का खेल खेला….इसलिए भियां वाॅइस ऑफ झाबुआ आपसे निवेदन करता है कि इस चुनाव के चक्कर में अपने आपसी संबंध न बिगाडे…चुनाव को चुनाव ही रहने दे… वर्ग विशेष और धर्म की राजनिती न करे….क्योंकि थांदला में एक वर्ग के साथ कुछ ऐसा ही हो सकता है… इसलिए ध्यान दे… और हां वाॅइस ऑफ झाबुआ अपसे अपील करता है कि अपने मत का सही उपयोग करें और मतदान अवश्य करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!