
सुनिल डामर
आज जिला पंचायत सदस्य रेखा निनामा ग्राम पंचायत भामल की शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में निरीक्षण किया। जहां पर भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिली। बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है,जहां बच्चे बैठते हैं उन कमरों में छत से पानी टपक रहा था,किचन शेड की व्यवस्था नहीं है,जहां पर बच्चो का मध्यान्ह भोजन बन रहा था,उसके आसपास भारी गंदगी और कीचड़ पसरी हुई मिली,रेखा निनामा द्वारा पुछने पर बच्चों ने बताया कि भोजन मीनू अनुसार नहीं मिलता है,प्रतिदिन दाल रोटी और आलू की सब्जी खिलाई जाती हैं,मध्यान्ह भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा,जबकी शासन की ओर से हर महीने गैस सिलेंडर की व्यवस्था कराती है,जिस और शासन-प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है!निनामा ने बताया कि इस ओर जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।