
करवड़ से विनोद शर्मा
आज करवड़ से किसान मोहल्ला करवड़ से प्रथम पैदल यात्रा पावागढ़ के लिए प्रस्थान हुई। भक्तो ने सुबह 7 बजे किसान मोहल्ले से अंबेमाता मंदिर होते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया। और पावागढ़ के लिए प्रस्थान किया। सभी भक्तो ने भगवा रंग का कपड़ा पहन कर माता जी का जयकारा लगाया। साथ ही प्रभु श्री राम जी और माता रानी का ध्वज पूरे गांव में लहराया। पावागढ़ की यह पैदल यात्रा नवरात्रि के लिए माता रानी की जोत लेने गई है। हर साल नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। हर साल माता रानी की जोत वाहन से लाई जाती थी। लेकिन इस बार भक्तो ने पैदल जाकर जोत लाने की योजना बनाई। ओर 21 भक्त करवड़ से पावागढ़ के लिये रवाना हुये 213 किलो मीटर दूर है। माता रानी की जोत लेकर आने में भक्तो को 5 से 6 दिन लगेंगे। इस यात्रा मे ग्राम पंचायत करवड़ के सरपंच विकाश गामड ने सभी पेदल चलने वाले यात्रियो का स्वागत फुल माला पहनाकर किया ओर उनके साथ पेदल 15 किलोमीटर तक पेदल यात्रिओं के साथ भी सरपंच पेदल चले ओर सरपंच ने सभी यात्रिओं को शुभकामनाए दी