Homeझाबुआझाबुआ रतलाम रोड पर 16 सितम्बर से चालू होगा टोल टैक्स

झाबुआ रतलाम रोड पर 16 सितम्बर से चालू होगा टोल टैक्स

कल्याणपुरा- भरत शर्मा

झाबुआ रतलाम रोड से गुजरने पर 16 सितंबर से आपको टोल चुकाना होगा। एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट अथारीटी) ने इस रोड पर दो जगह टोल वसूलने की तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं जिसका टेंडर M/S RSI stome word pvt Ltd कंपनी को रतलाम झाबुआ मार्ग (Sh-26) के चेनेज 96+300 ग्राम अंतर्वेलियां (मेघनगर) एव चेनेज 6+700 ग्राम कालमोड़ा (करमदी) में स्थित टोल पर वसूली राशि
(1) हल्के व्यवसायिक वाहन – 85
(3) ट्रक व्यवसायिक – 215
(3) मल्टी एक्सल ट्रक – 430
वसूलना निर्धारित किया है। इस टोल टैक्स पर फास्टेक व डिजिटल कैमरा आदि सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिसकी जानकारी कंपनी के प्रबंधक (मेनेजर) राजीव श्रीवास्तव ने दी।

यहां आपको बता दें कि इस मार्ग पर शासकीय वाहन ,यात्री वाहन:- बस, कार, जीप, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, कर्षी प्रयोजन के उपयोग में आने वाले वाहन से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!