Homeराजनीतिमाँ नर्मदा की आरती कर 1100 पौधे लगाएंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

माँ नर्मदा की आरती कर 1100 पौधे लगाएंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

 

@Voice ऑफ झाबुआ     @Voice ऑफ झाबुआ

भारतीय जनता युवा मोर्चा के ’हरा-भरा मध्यप्रदेश’ अभियान के अंतर्गत रविवार को प्रातः 11 बजे नर्मदापुरम से प्रथम चरण की शुरुआत होगी।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण 11 से शुरू होगा जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रथम चरण में 25 लाख पौधे रोपने के संकल्प को पूरा करेंगे।वैभव पवार ने कहा कि युवा मोर्चा ने जन-जन को इस अभियान से जोड़ने के लिए और 75 लाख पौधे रोपने के संकल्प को पूरा करने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। प्रथम चरण का शुभारंभ रविवार को नर्मदापुरम में माँ नर्मदा की आरती व 1100 पौधे रोपकर करेंगे। इस दौरान युवा मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, अभियान संचालन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।
तीन चरणों में होगा पौधारोपण
पहला चरण 11 से 17 सितंबर तक चलेगा। प्रथम चरण का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वृहद पौधारोपण के साथ होगा।
द्वितीय चरण 18 से 25 सितंबर तक चलेगा। द्वितीय चरण का समापन श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर वृहद पौधारोपण के साथ होगा।
तृतीय चरण 26 से 2 अक्टूबर तक चलेगा। तृतीय चरण और इस अभियान का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृहद पौधारोपण के साथ होगा।

अभियान से ऐसे जुड़ें

इस अभियान से जुड़ने के लिए लोग www-mpbjym-org वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर सकते हैं। इसके अलावा 9111003009 पर मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!