@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ जमीनी कार्यकर्ता बनकर हमेशा सेवा करने वाले कमलेश लाला चौधरी को गत चुनाव में पार्टी द्वारा तवज्जो ना देकर विनोद भंडारी गुट से उन्ही के यहाँ नौकरी करने वाले सुदेश को वार्ड 5 से पार्टी ने टिकिट दी थी और पार्टी को बुरी हार का मुहँ देखना पढ़ा था कमलेश लाला चौधरी ने भाजपा के सुदेश मायरिया सेठ के आदमी और कांग्रेस प्रत्याशी भरत मुलेवा को रिकार्ड मतो से हराकर निर्दलीय निर्वाचित होकर पुरे जिले मे इतिहास कायम किया था l और चुनाव परिणाम के घोषित होते ही भाजपा का दामन थाम लिया था lइस बार वार्ड 14 महिला पिछड़ा वर्ग का आरक्षित होने से इस बार पूर्व पार्षद ने अब उनकी पत्नि साधना चौधरी के लिये भारतीय जनता पार्टी से टिकिट की माँग की है l
वार्ड 5 के पार्षद रहे कमलेश लाला चौधरी ने भृष्टाचार के विरोध में और जनता के समर्थन मे हर बार दमदारी से अपना पक्ष रख जनता मे अपनी छवि को निखारा है और जनता के विश्वास पर खरा उतरकर जनता का दिल जिता है एक बार फिर जनता की माँग पर वार्ड 14 से दावेदारी पेस की है पार्टी टिकिट देती हैं तो पार्टी से अन्यथा निर्दलीय मैदान मे रहेंगे l