Homeझाबुआबरवेट में जय सरदार सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

बरवेट में जय सरदार सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

परिवेश पटेल

जय सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुभाष पटेल, प्रदेश महिलाध्यक्ष आशा दीदी एव प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर पाटीदार, प्रदेश संगठन मंत्री रोहित सुवासरा, जीलाध्यक्ष नीलेश पटेल, महिला जिलाध्यक्ष रिंकू पाटीदार आदि अतिथियों की उपस्थिति में बरवेट के सरदार पटेल पाटीदार समाज की धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन हुई। उक्त बैठक मैं बड़ी संख्या मैं समाज संगठन युवा संगठन एवं महिला संगठन के प्रदेश एवं जिले के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन सम्मिलित हुए महासभा में सम्मिलित होने आए सभी पदाधिकारियों का नगर संगठन द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती ओर लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की।
बैठक में 21 गाँव के पाटीदार समाज के लोगो में शिरकत की। बैठक में सभी पदाधिकारी ने अपने विचार रखे। प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा दीदी ने कहा कि पाटीदार समाज मे जो कुरीतियां का प्रचलन है उनको बंद करना है। समाज के छोटे से छोटे परिवार को साथ मे लेकर उसका सहयोग ऊपर उठना है। प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर पाटिदार ने कहा कि समाज के पिछड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला व्यसन है। समाज मे ऐसे लोग जो बुरी आदत जैसे शराब, जुआ जैसे व्यसन को दूर भागना है। वही जिलाध्यक्ष नीलेश पटेल ने कहा कि दूसरे समाज की टांग खींचना नही ओर आने समाज को आगे लाने में हर पाटीदार समर्थन व सहयोग करे।
इससे पहले अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहना कर किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शुभम भाटी बड़ोदिया, प्रदेश सहमंत्री मोहनलाल रायपुरिया, रतलाम जिलाध्यक्ष बिहारीलाल सिमलावदा, इंदौर संभागध्यक्ष भैरूलाल रामनगर, संघठन मंत्री प्रकाश सिमलावदा, धार जिलाध्यक्ष संजय गामी बखतगढ़, कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार जुना रूपखेड़ा, झाबुआ जिला संयोजक कमल जामली, जिला संघठन मंत्री बलराम बरवेट, कोषाध्यक्ष पवन रायपुरिया, उज्जैन संभाग अध्यक्ष घनश्याम पाटिदार, संभाग उपाध्यक्ष भगवतीलाल डेलनपुर, बरवेट नगर अध्यक्ष अनिल पाटीदार, उपाध्यक्ष महावीर पाटिदार, कोषाध्यक्ष मनोज पाटीदार, सचिव उमेश पाटीदार, सह सचिव कमलेश पाटीदार, मीडिया प्रभारी प्रदीप पाटीदार, सदस्य प्रद्युम्न पाटीदार, जितेंद्र, संतोष, आशुतोष, जगदीश, धर्मराज, जयंतीलाल, अर्जुन, राजेश, राजाराम, अर्जुन, दीपेश, महेंद्र अंकित, महेंद्र, रविराज पवन पाटीदार सहित समाजजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!