Homeझाबुआशिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया छात्र

शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया छात्र

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर– एकीकृत शा.उ.मा. विद्यालय दत्तीगांव में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षको का सम्मान किया गया तथा उन्हें भेंट प्रदान की गई, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र परिषद् समिति से रवि बबेरिया, अंजली झनिया(उपाध्यक्ष), सुमन मेड़ा, पूजा मारू, गंगा डामोर, काजल चौहान, शिवम चौरसिया, भव्य पसाया, गोपाल कौशल, श्रवण कलमी, सज्जन बिलवाल, छोटू वागुल, सिद्धार्थ सांकला, दिलदार खराड़ी, रोशन मसानिया के द्वारा व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया। छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री रमेश निनामा व शिक्षक अब्दुल लतीफ खान, महेश कौशल, संजय मालवीय, रामप्रसाद बाजपेई, रामकांत शर्मा, गुलाबसिंह रावत, अंबाराम चौहान, वेलसिंह भाबर, रायसिंह निनामा, ज्योत्सना तोमर, रतनलाल मारू, विनीता कौशल, अनामिका वैष्णव, रवि मंडवाल, सावन चौहान, अंतिम यादव, ममता भूरिया, मधु शर्मा, मनोरमा डावर, शर्मिला राणा ने किया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य द्वारा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही अगली बार और भी उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल करने के साथ साथ छात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन कु. राधा मारू व रेणुका खपेड़ ने किया। आभार छात्र संघ अध्यक्ष राजेश गरवाल ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!