Homeझाबुआछात्रवृत्ति को लेकर छात्रों ने चक्काजाम किया

छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों ने चक्काजाम किया

 

@Voice ऑफ झाबुआ        @Voice ऑफ झाबुआ

थांदला शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला के छात्रों ने स्कूल परिसर के बाहर रोड पर 1 घंटे से अधिक चका जाम किया गया जिसे दोनो साइड वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थी जिससे यातायात बाधित होता नजर आ रहा था वही बचो का कहना हे चक्का जाम हमारे द्वारा इसलिए किया जारहा है कि हमारी छात्रवृत्ति आज पर्यंत तक जमा नहीं हुई है जिसके पहले भी हमारे द्वारा एसडीएम को इसके बारे में अवगत करवाया गया था परंतु आज पर्यंत तक हमारी छात्रवृत्ति जमा नहीं हुई है साथी स्कूल में ना ही साफ सफाई की व्यवस्था है ना ही टीचर द्वारा सही से पढ़ाया जा रहा है जिससे हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस कारण आज हमें चक्का जाम करने जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है वही एसडीएम अनिल भाना ने बच्चों को बताया के जिला शिक्षा अधिकारी झाबुआ से निकल चुके हैं कुछ ही देर में वह थांदला आप लोगो के बीच आपकी स्मसिया को सुनेगे आप अभी स्टूडेंट है आपको ऐसे कार्य शोभा नहीं देते जो भी बात है स्कूल में ही रहनी चाहिए आप की स्मशियाओ का जल्द समाधान होगा के आश्वासन पर बच्चों ने चक्का जाम छोड़ा स्कूल परिसर के ग्राउंड में आकर जिला शिक्षा अधिकारी का इंतजार कर रहे थे कुछ ही देर में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत सोनल भाबर ने बच्चों के बीच पहुंचे वह नीचे बैठ बच्चों की समस्या सुनी जिसमें बच्चों ने बताया की यहां बिलकुल साफ-सफाई की व्यवस्था नही है बाथरूम इतने गंदे हो रहे हैं वहां पर पेड़ पौधे उग रहे हे वहां पर साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आज पर्यंत तक हमें किताबें भी नहीं मिल पाई हे त्रैमासिक परीक्षा नजदीक आ चुकी है आज प्रियंका तक हमें किताबें ही नहीं मिली हे साथ ही बच्चों ने बताया कि स्कूल के कमरों की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है जहां पर बैठकर पढ़ना मुश्किल हो रहा है अभी कुछ दिनों पहले ही वहां पर कुछ छात्र बैठे थे यदि अगर वहां से हटते नहीं तो उनके ऊपर ही छत का कुछ हिस्सा गिर जाता और वह चोटिल हो जाते साथी बच्चों ने आरोप लगाया कि हमारी 3 साल से अधिक की छात्रवृत्ति आज पर्यंत तक नहीं मिल पाई है वहीं शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को बताया गया है कि आज ही हमारे द्वारा 172 बचो की छात्रवृत्ति के लिए आज ही भोपाल फाइल भेजी गई है वहां से हमें आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द पोर्टल वापस खोले जाएंगे और बचे हुवे बच्चों को छात्रवृत्ति जल्द से जल्द उनके खातों में डाली जाएगी वही वही बच्चों ने जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाया है कि यदि अगर 15 दिनों के अंदर हमारे 172 बच्चों की छात्रवृत्ति जमा नहीं होती है तो फिर और उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी पूरी प्रशासन की होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!