सरदारपुर, बालूसिंह बारिया
मध्यप्रदेश शासन नगरों से लेकर ग्रामीणों तक अतिक्रमण हटाने का मुहिम जोरों से चल रहा है एवं कई बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों पर बुलडोजर चल चुका है लेकिन सरदारपुर तहसील कि ग्राम पंचायत तिरला के सरपंच, सचिव अतिक्रमण को नहीं रोक पा रहा है जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने अतिक्रमण कटवाने का बीड़ा उठाया है कहीं ना कहीं अतिक्रमण आए दिन बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन के माध्यम से पशु चिकित्सालय के आसपास शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण जोरों से चल रहा है आवेदन के माध्यम से अवगत कराया कि शासकीय पशु चिकित्सालय की जमीन पर अवैध कच्ची झोपड़ियां तैयार की जा रही है जिस से गांव में आने वाले समय में शासकीय भूमि पर पशु चिकित्सालय या अन्य शासकीय भवन बन सकता है और कभी भी शासन इस भूमिका उपयोग में ले सकती है तथा अतिक्रमण से आवागमन रास्ता भी रुक हुआ है ।जो अतिक्रमण कर रहे हैं वह सक्षम व गांव के जाने-माने हस्तियां है और गरीब लोग दर-दर आज भी मकान बनाने के लिए भटक रहे हैं इन अतिक्रमणकारियों का पहले से भी आरसीसी के पक्के भवन बने हुए हैं जिन को देखते हुए ग्रामीणों को काफी रोष है अतिक्रमण को तत्काल हटाने को लेकर सौंपा ज्ञापन, जिस दौरान गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।
