जोबट में CMO के खिलाफ़ हंगामा…
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं वार्ड नंबर 3 के पार्षद ने एसडीएम कार्यालय पहुचकर जोबट सीएमओ के खिलाफ नारेबाज़ी कर भेदभाव करने के आरोप लगाए।

दीक्षांत शर्मा जोबट
आज जोबट नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एसडीम कार्यालय पहुँच कर
प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जोबट सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इसी के साथ नगर परिषद अध्यक्ष पर भी पार्टी के नाम पर भेदभाव करने एवं निर्माण कार्य को चालू ना करने को लेकर भी आरोप कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा एसडीम कार्यालय पहुच कर अनुविभागीय अधिकारी जोबट के नाम से तहसीलदार आलोक वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कार्यकर्ता का कहना हे, की नगर परिषद जोबट की अध्यक्ष भाजपा की है,और वह अपने हिसाब से सब काम करती हे। वार्ड नंबर 3 में भूमि पूजन किया गया, मगर आज दिनांक तक निर्माण कार्य चालू नहीं हुआ। इसी के साथ ज्ञापन देते हुए उन्होंने चेतावानी भी दी और नगर परिषद सीएमओ एवं अध्यक्ष को 24 घंटे का समय दीया की, अगर 24 घंटे में भी कार्य प्रारंभ नहीं होता है, तो सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी वार्ड नंबर 3 में धरने पर बैठेंगे, और नगर परिषद का विरोध करेंगे।