HomeUncategorizedआई माता प्रक़टो उत्सव व भादवी बीज त्योहार बड़ी ही धूमधाम के...

आई माता प्रक़टो उत्सव व भादवी बीज त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाएगा

रिंगनोद रतनपुरा गुमानपुरा में क्षत्रिय समाज की आराध्य देवी आई माता और बाबा रामदेव का प्रकटोउत्सव पर्व सोमवार को बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया रविवार रात्रि में समाज बंधुओं द्वारा बाबा रामदेव मन्दिर में रात्रि जागरण कर भगवान सत्यनाराय की कथा एवं भजन कीर्तन किए गए। मन्दिर का आलौकिक श्रंगार कर फूलों की माला से ,गुब्बारों से सजाया गया सोमवार सुबह योगमाया माता को ढोल के साथ गादी पाट चढ़ाकर आरती और प्रसादी का वितरण किया गया।नगर के युवाओ द्वारा आकर्षित सुंदर-सुंदर झांकिया बनाई गई जिसमे योगमाया की गादी और आई माता के चित्र को स्थापित कर ढोल नगाड़े एवं गाजे बाजे के साथ दिन में भव्य चल समारोह निकाला जिसमें विशेष ड्रेस कोट में युवतियां बेंड के साथ नृत्य करती चल रही थी महिलाएं गरबा और युवा ढोल से सामाजिक वेश भूषा में छाते को सजाकर गुघरे की जोड़ बांध कर नृत्य कर रहे थे महिलाओं द्वारा घर प्रांगण में रंगोलियो से सुसज्जित कर आई माता के झुलूस का पुष्पवर्षा के साथ पूजन कर स्वागत किया गया।जगह जगह चल समारोह में उपस्थित बंधुओ को समाज जनों के द्वारा स्वल्पाहार के रूप में फल ,दूध,फरियाली वितरित की गई।विभिन्न सामाजिक संगठनों हिन्दू उत्सव समिति ,ग्राम पंचायत ,ब्राह्मण समाज, ज्वाला सोलंकी मित्र मंडल ,सन्त रविदास समाज, जैन समाज ,चार समाज राम बड़ा मंदिर,आदि संगठनों द्वारा चल समारोह का पुष्पवर्षा एवं माता जी की पूजा कर स्वागत किया गया झुलूस योगमाया मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की विभिन्न गलियों से होता हुआ योगमाया मन्दिर प्रांगण में ही समापन हुआ वहां माताजी की महा आरती उतार कर महाप्रसादी का वितरण कर समाज बन्धुओ का सामूहिक सह भोज का आयोजन हुआ।

योगेश गवरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!