Homeभोपालदेश के विकास को नई गति दे रहे युवा : शोभित नाथ

देश के विकास को नई गति दे रहे युवा : शोभित नाथ

 

शोभित नाथ शर्मा
(लेखक भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र में रिसर्च एंड पॉलिसी विभाग के प्रदेश सह-प्रभारी हैं)

 

 

@Voice ऑफ झाबुआ         @Voice ऑफ झाबुआ

भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। देश की युवा शक्ति न्यू इंडिया का आधारस्तंभ है और बीते आठ वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे सशक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नई शिक्षा नीति हो या आईआईटी और आईआईएम का विस्तार, नए स्टार्टअप और यूनिकॉर्न से लेकर खेलो इंडिया केंद्र तक, इन सबके साथ युवाओं के लिए हर जरूरी पहल की गई है।

नीतियों से मिले युवाओं को अवसर

स्किल इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, युवाओं के सामर्थ्य को बढ़ाने का ही प्रयास है। बीते वर्षो में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में अनेक महत्‍वपूर्ण फैसले लिए गए, अनेक नीतियां बनाई गईं जो युवा शक्ति को सही मायने में राष्‍ट्र शक्ति बनाने का एक व्‍यापक प्रयास है। स्किल डेवलपमेंट से लेकर मुद्रा लोन तक हर तरह से युवाओं की मदद की जा रही है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, फिट इंडिया अभियान हो या खेलो इंडिया ये युवाओं पर ही केन्द्रित है। 2014 से पहले देश में 300-400 के आसपास स्टार्टअप हुआ करते थे। आज हमारे देश में करीब 70 हजार मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं। बहुत ही कम समय में हमारा देश के यूनिकॉर्न सेंचुरी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।

कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत

आज भारत जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आने वाले 25 वर्षों में भारत की सफलता को नई गति और ऊंचाई प्रदान करने में युवाओं की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी। 2014 से पहले हमारे देश में एवरेज चार हजार पेटेंट होते थे। अब इसकी संख्‍या बढ़कर सालाना 15 हजार पेटेंट से ज्‍यादा हो गई है, यानी करीब चार गुना की वृद्धि युवाओं के परिश्रम को दर्शाती है। आज इनोवेशन, इक्युवेशन और स्टार्टअप की नई धारा का नेतृत्‍व भारत में युवा वर्ग बड़े उत्साह के साथ कर रहा है। आज अगर भारत दुनिया के स्टार्टअप ईकोसिस्टम में टॉप तीन देशों में आ गया है। इसके पीछे युवाओं की कड़ी मेहनत है।आज भारत दुनिया में यूनिकॉर्न पैदा करने वाला एक बिलियन डॉलर से ज्‍यादा की नई कंपनी बनाने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना है। इसके पीछे हमारे देश के युवाओं की बड़ी ताकत है। आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में दुनिया में बहुत आगे निकल गया है। आज भारत का युवा ग्लोबल प्रोसपर्टी के कोड लिख रहा है।

सरकार दे रही हर संभव अवसर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं- “आज दुनिया भारत को एक आशा की दृष्टि से, एक विश्वास की दृष्टि से देखती है। क्योंकि, भारत का जन भी युवा है, और भारत का मन भी युवा है। भारत अपने सामर्थ्य से भी युवा है, भारत अपने सपनों से भी युवा है। भारत अपने चिंतन से भी युवा है, भारत अपनी चेतना से भी युवा है।” इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं को हर क्षेत्र में अच्छा करने के अवसर मिल रहे हैं। इस देश की आकांक्षाओं की पूरा करने और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं के पास अमृत काल एक स्वर्णिम समय होगा। आजादी का अमृत महोत्‍सव, अब अमृतकाल की दिशा में आगे बढ़ चुका है, इस अमृत काल में युवाओं के सकारात्मक प्रयास देश की दिशा तय करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!