योगेश गवरी
रिंगनोद नगर के समीप रतनपुरा गाँव से सीरवी लक्ष्मण ऊँकार लाल चौधरी की पुत्री तमन्ना चौधरी का एम.पी.सी.ए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अंडर 19 में चयन हो गया है जिसमे सीरवी समाज मे खुशियों का माहौल बन गया है तमन्ना के बड़े भाई जयसूर्या चौधरी ने बताया कि उषाराजे होल्कर स्टेडियम इंदौर में 2 अगस्त से 21 अगस्त के अंडर19 और अंडर 16 के चयन के लिए कैम्प लगा था जिसमे धार जिले के छोटे से गांव रतनपुरा से तमन्ना चौधरी का 16 वर्ष की आयु में मध्यप्रदेश अंडर 19 गर्ल की टीम में चयन हुआ है अब तमन्ना मध्यप्रदेश से टी-20 टूर्नामेंट बड़ौदा खेलने के लिए रवाना होगी गाँव मे हर्ष का माहौल है। रतनपुरा,गुमानपुरा, एवं रिंगनोद के ग्रामीणों ने बधाइयां दी ग्रामीणो ने कहा कि ये सीरवी समाज के लिए बड़े ही हर्ष की बात है आगे तमन्ना को देखते हुए लडकिया भी खेलो में रुचि लेने लगेगी।