HomeUncategorizedस्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

 

करवड़ से विनोद शर्मा

करवड़ नगर में स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में करवड़ गांव की सभी स्कूल शासकीय प्राइवेट स्कूलो के बच्चे पंचायत भवन में एकत्रित होकर झंडा वंदन किया गया तिरंगा को सलामी दी नगर मे बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में प्रभातफेरी निकाली
नवनिर्वाचित सरपंच विकास गामड़ द्वारा पंचायत भवन पर झंडा वंदन किया गया वही उपसरपंच राजेश पाटीदार व सभी पंचगन झंडा वंदन में मौजूद थे,शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल पर मुख्य अतिथि भेरु सिंह चौहान द्वारा झंडा वंदन किया गया व विनायक स्कूल मैं मुख्य अतिथि दशरथ प्रजापत द्वारा झंडा वंदन किया गया बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व नगर के वरिस्ट नागरिक शामिल हुए आकर्षक प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया प्रभात फेरी बैंड बाजे के साथ वह भारत माता की जय कारे के साथ में नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सभी अपनी अपनी स्कुल मे जाकर समापन हुआ व कार्यक्रम भी आयोजित किया गया उसके बाद अभी स्कुलो मे बच्चों द्वारा राष्ट्रगान वह देश भक्ति के गीत वह भाषण की शानदार प्रस्तुति दी गई उसके बाद सभी स्कूलों में बच्चों को मिठाइयां बाटी गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!