

@voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
आजादी का अमृतमहोत्सव अंतर्गत सोमवार को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार भोजपुर में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। तिरंगा रैली में स्थानीय विधायक सुरेन्द्र पटवा, भाजयुमो कार्यकर्ता सहित स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। उमंग और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में निकली यह यात्रा महादेव मंदिर में पूरी हुईं।पवार ने इस दौरान युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज हम आजादी का अमृतमहोत्सव मना रहे हैं और अब आने वाले 25 साल हमारे देश के लिए अमृत काल होगा। इसलिए हम सभी युवाओं को ऐसे अमृत लक्ष्य तय करने चाहिए जो देश की प्रगति व उन्नति में सहयोगी हो। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन हमें करना चाहिए।
ये रहे मौजूद
यात्रा में भाजयुमो मप्र रिसर्च एंड पॉलिसी सह प्रभारी शोभित शर्मा, मीडिया सह प्रभारी सुनील साहू, कार्यसमिति सदस्य सोनल दीक्षित, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नागर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।