
सुनिल डामर बामनिया
आज ग्राम पंचायत केसरपुरा(बामनिया) में नोडल अधिकारी द्वारा सभी नव निर्वाचित सरपंच,उप सरपंच,पंच को शपथ दिलाई। जिसमे अमरसिंह वसुनिया ने ग्राम पंचायत केसरपुरा उपसरपंच पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने पश्चात उपसरपंच वसुनिया ने कहा कि केसरपुरा की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूँ मैं हर वक्त सभी पंच,सरपंच और जनता के साथ मिलजुल कर गांव के विकास को तत्पर रहुंगा एवं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा।आप ग्रामवासियों के सहयोग और मार्गदर्शन में हम गांव को विकास के पथ पर आगे बढाएंगे और एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगे।इस पर सरपंच,सचिव,पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।