आलीराजपुु राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मूर्मू के राष्ट्रपति चूने जाने पर स्थानीय बस स्टेंड पर ढोल ढमाको के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाना गया | इस दौरान जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी की गईं | कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारो के साथ नृत्य भी किया गया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने
कहा की देश की आजादी के बाद हमारे लिए सोभाग्य की बात है की भाजपा की केंद्र की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने आदिवासी समाज की महिला नेत्री द्रोपदी मूूर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था और आज घोषित हुए परिणाम में द्रोपदी मूर्मू को रिकार्ड तोड़ मतो से विजय घोषित किया गया है | यह इस आदिवासी अंचल सहित पूरे देश के लिए गर्व की बात है की किस प्रकार से भाजपा द्वारा एक छोटे से कार्यकर्ता को सम्मानित करते हुए देश के प्रथम नागरिक के रूप मे राष्ट्रपति पद पर पहुंचाया है | इस दौरान चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आदिवासी समाज की और से आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, जिपं सदस्य भदू भाई पचाया, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, व वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे