@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
करोड़ों की शासकीय राशी का गबन करने वाला आरोपी आज पुलिस ने दरदबोचा,शिक्षा विभाग में हुआ करोड़ों का घोटाला…ज्ञात हो की आलीराजपुर जिले के सबसे चर्चित घोटालों में से एक था यह सरकारी राशी का गबन कांड…वही लंबे समय से आरोपी था फरार,अब आया पुलिस की पकड़ में उदयगढ़ विकास खंड के खंड शिक्षा विभाग में सरकारी राशि का 16 करोड़ 45 लाख के गबन में शामिल आरोपी डॉ. सूरज सिंह अब पुलिस गिरफ्त में हैं….आरोपी को उदयगढ़ थाना प्रभारी पि. एस. डामोर एवं उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है…ज्ञात हो कि आरोपी के ऊपर करीब 2 करोड़ रूपए के लगभग की सरकारी राशि गबन करने का आरोप है।