HomeUncategorizedएक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास...

एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास का निर्माण नही हुआ

 

@Voice ऑफ झाबुआ    @Voice ऑफ झाबुआ

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण की क़िस्त प्राप्त करने के एक वर्ष से अधिक की अवधि बीत जाने के बाद भी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले जिले के अलग-अलग विकासखंड के ग्रामों के 1577 हितग्राहियों से राशि वसूली की कार्रवाई होगी। आवास निर्माण करने के लिए जिला, जनपद, ग्राम एवं नोडल अधिकारी स्तर से लगातार उक्त हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने केे बावजूद आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने को लेकर रूचि नहीं लेने वाले जिले के 1577 हितग्राहियों को अंतिम अवसर देते हुए एक सप्ताह की अंतिम समय सीमा दी गई है। एक सप्ताह के भीतर आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने पर उक्त हितग्राहियों से राशि वसूली की कार्रवाई प्रारंभ होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने बताया लगातार प्रयास करने के बावजूद उक्त हितग्राही आवास निर्माण प्रारंभ नहीं कर रहे है। इनमें अलीराजपुर जनपद के विभिन्न ग्रामों के 230, चन्द्रशेखर आजाद नगर जनपद के विभिन्न ग्रामों के 437, जोबट जनपद के विभिन्न ग्रामों के 108, कट्ठीवाडा जनपद के विभिन्न ग्रामों के 322, सोंडवा जनपद के विभिन्न ग्रामों के 164 एवं उदयगढ जनपद के विभिन्न ग्रामों के 316 हितग्राही है। उक्त हितग्राहियों को एक सप्ताह के भीतर आवास निर्माण प्रारंभ करने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर भी निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले उक्त हितग्राहियों से राशि वसूली की कार्रवाई प्रारंभ होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!