Homeअलीराजपुरकलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में भारत स्काॅउट गाइड की जिला स्तरीय...

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में भारत स्काॅउट गाइड की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

  अलीराजपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में भारत स्काॅउट गाइड की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में स्काॅउट गाइड एवं एनसीसी को बढावा देने के लिए विशेश प्रयास किये जाए। बच्चों को प्रशिक्षित करते हुए उनके कैम्प आयोजित किये जाए। उन्होनंे निर्देश दिए कि जिले मंे हाई और हायर सेकंडरी स्कूल स्तर के 50 विद्यालयों में आगामी एक सप्ताह में स्काॅउट गाडड का गठन कर गतिविधियों को प्रारंभ किया जाए। बच्चों को एनएसएस संबंधित सामाजिक गतिविधियों से जोडा जाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को सम्मानित किया जाए। ग्राम स्तर पर समस्या चिन्हांकन के माइक्रो प्लान में एनएसएस के बच्चों को जोडा जाए। प्रति सप्ताह स्काॅउट की गतिविधियों का आयोजन स्कूल पर किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि प्राथमिक स्तर पर कब बुलबुल प्रत्येक ब्लाॅक में 10-10 प्राथमिक विद्यालयों में प्रारंभ किया जाए। इसके लिए सितंबर माह तक की समय सीमा तय की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल स्तर पर स्काॅउट गाइड को प्रभावी बनाए जाने संबंधित आवस्यक निर्देश दिए। जिले में एनसीसी प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर प्रारंभ हो इसके लिए आवस्यक पत्राचार संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने एनएसएस और एनसीसी के माध्यम से गतिविधियों का कैलेंडर तय करते हुए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन संबंधित निर्देश दिए। बैठक के प्रारंभ में स्काॅउट गान हुआ। कलेक्टर श्री सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव का स्काॅउट स्कार्फ से स्वागत किया गया। बैठक डीईओ अर्जुनसिंह सोलंकी, समस्त बीईओ, स्काॅउट प्रभारीगण आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!