HomeUncategorizedश्रंगेश्वर धाम के गादीपति महंत श्री रामेश्वर गिरीजी महाराज के सानिध्य में...

श्रंगेश्वर धाम के गादीपति महंत श्री रामेश्वर गिरीजी महाराज के सानिध्य में ओर प्रकांड पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पन्न हुआ पूर्णाहुति यज्ञ, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और महाभण्डारे का आयोजन

  पेटलावद। शहर के राजापुरा स्थित श्री प्राचीन तेजाजी महाराज मंदिर के नवीन निर्माण उपरांत चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन धर्म रक्षा समिति एवं वीर तेजाजी मंदिर समिति के तत्वाधान में किया गया जिसमें तीसरे दिन गुरुवार रात्रि में तेजाजी महाराज की कथा ओर चौथे दिन शुक्रवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और महाआरती सहित भंडारे का आयोजन किया गया।

विधि विधान से हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

उक्त आयोजन दिनांक 12 जुलाई मंगलवार से 15 जुलाई शुक्रवार तक चला जिसमें प्रकांड, आचार्य, ब्रहामणों ओर पंडितों आचार्य श्री के मुखारविंदओर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान सहित भगवान वीर तेजाजी महाराज, भैरव बाबा, ओर अम्बे माताजी सहित शिव परिवार पँचायत की मूर्तियां का पूजन,अर्चन , हवन इत्यादि कर्मकांड सम्पन्न हुये।

कथा का हुआ आयोजन

तीसरे दिन गुरुवार को भगवान तेजाजी महाराज के श्री चरणों में सारंगी के सुप्रसिद्ध श्री गणेश सुंदरकांड मंडल के मुखारविंद से तेजाजी महाराज की विशाल भजन संध्या एवं तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन शाम 8 बजे से स्थान राजापुरा में मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमें देर रात तक जनता ने कथा का श्रवन किया जिसके उपरांत महाआरती उपरांत प्रसादी का वितरण हुआ ।

सन्तो की उपस्थिति में हुई पूर्णाहुति

शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति यज्ञ में श्री श्रंगेश्वरधाम के श्री महंत गादीपति महाराज श्री रामेश्वर गिरीजी महाराज की उपस्थिति में यज्ञ की पूर्णाहुति ओर वैदिक मंत्रोच्चार ओर जयकारो, मंगल ध्वनि, के साथ भगवान की मूर्तियों की स्थापना ओर प्राण प्रतिष्ठा हुई ओर पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया ।

भंडारे ओर महाप्रसादी का लिया लाभ

जिसके बाद ढोल धमाकों के साथ महाआरती का आयोजन हुआ और महा आरती के पश्चात प्रसादी वितरण ओर मंगल प्रसादी ओर महाभंडारे का भी आयोजन समिति की ओर से किया गया जिसमें पूरे क्षेत्र की जनता ने तन, मन धन से सगयोग भी किया ओर महाप्रसादी का लाभ लिया।

ब्राह्मण और संतों का किया अभिनंदन

उक्त चार दिवसीय कर्मकांड पूर्णाहुति में पधारे श्रंगेश्वर धाम के गादीपति महंत श्री रामेश्वरगिरिजी महाराज ओर कर्मकांड करवाने वाले समस्त ब्राह्मणों पंडित नन्दन दवे ,पंकज दवे, श्रवण दवे, पीयूष जोशी , नितेश दवे को साफा बंधा कर , पुष्पमाला भेंटकर एवं साल श्रीफल भेंट करते हुए संतो और ब्राह्मणों का अभिनंदन और समान सत्कार, किया गुरुजनों ने भी सभी धर्म प्रेमी जनता को आशीर्वाद दिया।

समिति ने किया सहयोग के लिये आभार व्यक्त

उल्लेखनीय है कि इस मंदिर को निर्माण को लेकर कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आए इस मंदिर निर्माण और मूर्तियों की स्थापना ओर प्राण प्रतिष्ठा सहित पूरे आयोजन में जिन लोगों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से तन, मन, धन से सह्योग किया उसके लिए धर्म रक्षा समिति ओर वीर तेजाजी मन्दिर निर्माण समिति ने सभी का आभार व्यकत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!