Homeअलीराजपुरदेशी कट्टे के साथ वीडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल करना भारी...

देशी कट्टे के साथ वीडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल करना भारी पड़ा युवक को ।

दिलीपसिंह भूरिया आजाद नगर भाभरा

आजाद नगर थाना भाभरा पर मुखबिर ने सूचना दी की आनंद पिता रतन सिंह परमार उम्र 20 वर्ष निवासी बोरकुंडिया घोड़ामांडल फलियां थाना चंद्रशेखर आजाद नगर ने देशी कट्टे के साथ वीडियो को सोसल मीडिया पर अपलोड किया है जिसमे दिखाया गया कट्टा असली है और अभी भी युवक के पास है ।पुलिस ने तत्काल मुखबिर की सूचना और उसके द्वारा भेजे गए वीडियो के आधार पर तत्काल जांच शुरू कर दी और युवक को उसके गांव से तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25A 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय देवड़ा के निर्देशन में उपनिरीक्षक भीम सिंह सिसोदिया सहायक उपनिरीक्षक शाहरुख खान एवं आरक्षक मुकेश के द्वारा की गई की गई है ।खबर लिखे जाने तक आरोपी को जोबट जेल भेज दिया गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!